
बाजरे की कम अवधि तथा शीघ्र पकने वाली किस्म- जुलाई के महीने में बरसात होते ही बाजरे की बुआई शुरू हो जाती है. जायद में बाजरा की खेती मुख्यतः राजस्थान में की जाती है. इस राज्य में खरीफ सीजन में सबसे अधिक मक्का और बाजरा की खेती की जाती है. यहाँ की मुख्य फसल मक्का और बाजरा ही मानी जाती है. लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में भी जरुरत के हिसाब से जायद में बाजरा की खेती की जाती है. अब बात आती है की अधिक उत्पादन के लिए बाजरे की उन्नत किस्में कौन कौन सी है तथा बाजरे की खेती कैसे होती है. तो नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं की जुलाई 2022 में बाजरे की संकर प्रजाति कौन कौन सी है. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने किसान दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें.
बाजरे की बुवाई कौन से महीने में की जाती है?
अगर बात करें की बाजरा बोने का सही समय क्या है तो आपको बता दें की जहाँ सिंचाई की ब्यवस्था होती है ऐसे स्थानों पर बाजरे की बुआई जुलाई के प्रथम सप्ताह में की जाती है लेकिन जिन इलाके में बारिश ही एक सहारा होता है यानि असिंचित इलाकों में बरसात होने की स्थिति में जब खेतों में पर्याप्त नमीं हो जाती तब बाजरे की बुआई की जाती है.
बाजरे की फसल में कौन सा खाद डालें?
बाजरे की फसल से अच्छी पैदावार के लिए पौधों की उचित बढ़वार होना बहुत ही आवश्यक है. इसके लिए बाजरे की खेती में प्रचुर मात्रा में खाद की आवश्यकता होती है. ऐसे में किसानों को चाहिए की सबसे पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई करके मिट्टी को भुरभुरी बना लें. फिर खेत की अंतिम जुताई के समय खेत में प्रति एकड़ 2 ट्राली गोबर की सड़ी हुई खाद या मुर्गियों की खाद और 120kg यूरिया.तथा 80kg DAP डालकर बाजरा की बुआई करें.
जाने बम्पर उत्पादन के लिए सबसे अच्छा बाजरा कौन सा है?
उन्नत किश्में | पकने की अवधि | उपज/हेक्टेयर | रोग प्रतिरोधी |
आर.एच.बी. 177 | 70-75 दिन | 40 से 42 कुंतल | सुखा व जोगिया रोग प्रतिरोधी |
आर.एच.बी. 223 | 70-72 दिन | 28 से 30 कुंतल | सुखा व जोगिया रोग प्रतिरोधी |
एच.एच.बी 299 | 80 दिन | 28 से 30 कुंतल | प्रमुख कीटों व बीमारी के प्रति रोग प्रतिरोधी |
आर.एच.बी. 234 | 80 दिन | 30 कुंतल | ब्लास्ट व हरित बाली रोग प्रतिरोधी |
एम.पी.एम.एच. 17 | 80 दिन | 25 कुंतल | जोगिया रोग प्रतिरोधी |
एच.एच.बी 67-2 | 65 दिन | 20 से 22 कुंतल | बीमारी के प्रति रोग प्रतिरोधी |
FAQ.
Q1. बाजरे की फसल कितने दिन में तैयार होती है?
ANS. बाजरे की किश्मों के हिसाब से बुआई के 65 से 80 दिन में.
Q2. बाजरे की कम अवधि तथा शीघ्र पकने वाली किस्म कौन सी है?
ANS. आर.एच.बी. 177, एच.एच.बी 299, आर.एच.बी. 223, एच.एच.बी 67-2, एम.पी.एम.एच. 17 इत्यादि.
Q3. बाजरा कितने दिन में अंकुरित होता है?
ANS. 4 से 5 दिन में.
Q4. बाजरा कौन सी ऋतु की फसल है?
ANS. खरीफ ऋतु में उगाया जाता हैं.
Q5. भारत में बाजरा उत्पादक प्रमुख राज्य कौन सा है?
ANS. राजस्थान.
Q6. बाजरे के दाने से क्या क्या बनता है?
ANS. बाजरे का प्रयोग रोटी, दलिया, बीयर, गुड़ का लड्डू इत्यादि बनाने में होता है.
अन्य पढ़ें.
- हरी मिर्च की खेती कब और कैसे करें
- टमाटर में झुलसा रोग की दवा क्या है
- बरसात में मूली की खेती कैसे करें | जुलाई में मूली की खेती
- खेती में काम आने वाले छोटे किसानों के कृषि यंत्र
- सोयाबीन, लौकी, टमाटर में लीफ माइनर की दवा