बलराम तालाब योजना की जानकारी | तालाब योजना मध्यप्रदेश 2022 | बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश | बलराम तालाब योजना पंजीयन | खेत तालाब योजना मध्यप्रदेश 2022 | khet talab yojana mp list | MP Balram Talab Yojana 2022 | balaram yojana is related to
बलराम तालाब योजना 2022: देश में जल संरक्षण एवं खेती में सिंचाई का एकबा बढ़ने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के सिंचाई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. ऐसे में भूमिगत जलस्तर बढ़ने के लिए तालाबों, नहरों इत्यादि सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है. पेड़ों की कमी होने से बारिश भी बहुत कम हो रही है। पानी की कमी होने से जल स्तर लगातार घटता जा रहा है जिससे किसान भाइयों की समस्या बढ़ती जा रही है. कहा जाता है कि जल ही जीवन है और यह जीवन मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के समस्त जीव जंतु एवं पेड़ पौधे के लिए भी जरूरी होता है.
![[बलराम तालाब योजना 2022] जानें ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी राशी, एप्लीकेशन फॉर्म 1 [बलराम तालाब योजना 2022] जानें ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी राशी, एप्लीकेशन फॉर्म](https://upagriculture.in/wp-content/uploads/2022/04/balram-tal-yojana-madhya-pradesh-1024x576.jpg)
और किसानों की बात करें तो जल के बिना खेतीबाड़ी करना असंभव है ऐसे में किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने जल संचय करने के लिए बलराम तालाब योजना लांच किया है.
देखते ही देखते जल का स्तर इतना कम हो गया है कि गांव में रहने वाले जहां लोग पानी पीने के लिए कुएँ का प्रयोग करते थे अब कुआँ केवल नाम ही रह गया है अब तो हैंडपंप भी जवाब देने लगे है.
ऐसे में किसानों को अपने खेतों में लंबे समय तक हरियाली बनाये रखने के लिए वर्षा के जल का संचय करने की जरूरत है ताकि खेत की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके.
जल प्रकृति के द्वारा दिया हुआ वह अमृत है जिसे कभी बनाया नहीं जा सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है। इसलिए आज के दौर में जल का संचय करना ही किसानों के लिए एकमात्र विकल्प है.
जल का संचय करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने balram tal yojana लागू किया है। mp राज्य के किसानों को अपने खेतों में तालाब का निर्माण करने 1 लाख रुपये तक आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी.
यदि राज्य के इच्छुक की बलराम तालाब योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं.
योजना का नाम | बलराम तालाब योजना मध्यप्रदेश 2022 |
किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार [शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा] |
आरंभ कब हुई | 2007 |
अपडेट कब हुई | 2022 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना का उद्देश्य | खेत की सिंचाई के लिए पानी की ब्यवस्था |
योजना से लाभ | खेत में लाताब बनाने पर किसान को अनुदान |
वेबसाइट | https://dbt.mpdage.org/Agri_Index.aspx |
बलराम तालाब योजना [PDF] | यहाँ जाएँ |
बलराम तालाब योजना क्या है?
सर्वप्रथम 2007 में बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शुरूआत की गई थी, इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह था कृषि सिंचाई के लिए वर्षा के जल का संरक्षण करना.
इस योजना के तहत किसान को खेत में तालाब बनवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर सहायता राशि भी दी जाती है.
तालाब योजना के लिए पात्रता
- किसान की अपनी स्वयं की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए.
- खेत की जमीन पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. ना ही झगड़े वाली भूमि हो.
- बलराम तालाब योजना के लिए सभी वर्ग के कृषक आवेदन के भागीदार होंगे.
- कृषक के खेत में पहले से स्प्रिंकलर और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम स्थापित होना चाहिए.
- स्प्रिंकलर इरीगेशन सिस्टम का उपयोग पहले से चालू अवस्था में होना अनिवार्य है, जिसका निरिक्षण भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी जाकर स्वयं करेंगे.
- भूमि में खेतीबाड़ी होनी चाहिए.
कौन होंगे बलराम तालाब योजना के लाभार्थी
मध्यप्रदेश राज्य के ऐसे किसान इस योजना का लाभ ले पायेंगे जिन्होंने 2017 से अब तक कृषि विभाग या उद्यान विभाग से अपने खेत में लगे फसलों की सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सेट सब्सिडी का लाभ ले चुके हैं.
स्प्रिंकलर से खेतो की सिंचाई करने से पानी की काफी बचत होती है और सभी पौधों को उचित मात्रा में जल मिलता है, इसलिए ऐसे किसान अपने खेत में बलराम तालाब योजना के तहत अपने खेत मे अनुदान पर तालाब बनवाकर सिंचाई कर सकते हैं.
इस प्रक्रिया के लिए जिले के विकासखंड वार लक्ष्य निर्धारित कर इससे संबंधित कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
बलराम तालाब योजना सब्सिडी / अनुदान
वर्ग | सब्सिडी/अनुदान |
अनुसूचित जाति/जनजाति | कुल लागत की 75% अधिकतम 1लाख |
लघु सीमांत | कुल लागत की 50% अधिकतम 80 हजार |
सामान्य | कुल लागत की 40% अधिकतम 80 हजार |
विदिशा में है 92 तालाब निर्माण का लक्ष्य
जिला | तालाब निर्माण |
कुरवाई | 8 तालाब |
लटेरी | 8 तालाब |
सिरोंज | 10 तालाब |
ग्यारसपुर | 11 तालाब |
नटेरन | 12 तालाब |
विदिशा | 21 तालाब |
बासौदा | 22 तालाब |
इस योजना में “पहले आओ, पहले पाओ” के तहत पात्र किसानों को ही balram talab yojana का लाभ दिया जाएगा। जो किसान ने एमपी कृषि डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन कर चुके हैं वे किसान अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करके तालाब योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कितना बड़ा होगा तालाब का आकार
बारिश की सिंचाई का जल जल संग्रह करने के लिए लम्बाई, चौड़ाई और गहराई का ठीक होना जरूरी है। ताकि बारिश का पानी खेत से बाहर निकल न सके, और जरूरत पड़ने पर तालाब की पानी से फसलों की सिंचाई कर सकें.
- लंबाई 40 मीटर
- चौड़ाई 30 मीटर
- गहराई 3 मीटर
बलराम तालाब योजना में पंजीयन हेतु दस्तावेज
- खेत की खतौनी
- लेखपाल रिपोर्ट
- आधार कार्ड
- OTP हेतु आधार लिंक मोबाइल नंबर
- वोटर कार्ड
- बैंक पासबुक की कापी
- कलर पासपोर्ट साइज फ़ोटो
बलराम तालाब योजना पंजीयन
एमपी कृषि डीबीटी पोर्टल को चालू कर दिया गया है। एस.एस. राजपूत, उप संचालक कृषि, इंदौर के मुताबिक जिन किसान भाइयों ने एमपी कृषि डीबीटी पोर्टल https://dbt.mpdage.org/ पर पंजीयन करा चुके हैं.
वह कृषक अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करके बलराम तालाब योजना के लिए आवेदन कर कर सकते हैं. आवेदन हो जाने के बाद स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी.
Conclusion
Balram tal yojana madhya pradesh: आज के इस पोस्ट में हमने आपको बताया है की बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश की शुरुआत कब हुई, यह योजना कब अपडेट हुई और खेत में तालाब बनाने के लिए सरकार से क्या लाभ मिलेंगे, इन सबके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी प्रदान की है. उपरोक्त जानकारी मिडिया तथा इन्टरनेट से एकत्रित की गई है अतः इसके बारें में सही जानकारी के लिए राज्य के कृषि विकास अधिकारी से जरुर संपर्क करें.
तो दोस्तों यदि आपको खेत तालाब योजना मध्यप्रदेश 2022 की यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करें धन्यवाद.
FAQ-
Q- बलराम ताल योजना कब शुरू की गई?
ANS- मई 2007.
Q- बलराम तालाब क्या है?
ANS- कृषि सिंचाई के लिए वर्षा के जल का संरक्षण करना.
यह भी पढ़ें=